राष्ट्रीय
03-Feb-2026


वाराणसी (ईएमएस)। वाराणसी में 74.52 करोड़ रुपये की लागत वाली अंडरग्राउंड पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स और होटल निर्माण करने की नगर ‎निगम ने योजना बनाई है। नगर निगम ने इन परियोजनाओं के लिए बाजार से 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की ‘जी प्लस-6’ इमारत बनेगी, जिसमें 56 कार और 22 दोपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। मासिक आय 65 लाख रुपये अनुमानित है। कबीरचौरा रोड के पशु चिकित्सालय परिसर में 34 करोड़ रुपये की लागत से ‘जी प्लस-2’ कमर्शियल भवन तैयार होगा, जिससे निगम को मासिक 35 लाख रुपये की आय होगी। दुकानों को 30 साल की लीज पर बाजार दर पर दिया जाएगा, समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान रहेगा। दोनों परियोजनाओं से मासिक कुल आय 1 करोड़ रुपये से अधिक होगी, जिससे 50 महीनों में बांड की राशि वसूल हो जाएगी। 748.93 लाख रुपये की लागत से पार्क का कायाकल्प किया जा रहा है, जिसे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। सतीश मोरे/03फरवरी ---