राष्ट्रीय
03-Feb-2026


पटना (ईएमएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में दानापुर स्थित दानेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी मनोज साह की हत्या मामले में न्यायालय ने अमित कुमार, नेहा कुमारी और सुनीता देवी को दोषी पाया। अदालत ने सभी को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर प्रत्येक को दो-दो साल का अतिरिक्त कड़ा कारावास भुगतना होगा। पुजारी मनोज साह 10 दिसंबर 2023 को अचानक गायब हो गए थे। पुलिस जांच में 16 दिसंबर 2023 को उनका शव दानापुर दुग्ध फैक्ट्री के पास बरामद हुआ। उनके भाई अशोक साह की शिकायत पर मांझागढ़ थाने में कांड संख्या 453/2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि तीनों अभियुक्तों ने प्रेम प्रसंग के बहाने पुजारी को बुलाकर मार डाला था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत में सभी ने अपना जुर्म कबूल किया और उन्हें जेल भेज दिया गया। सतीश मोरे/03फरवरी ---