क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। बरेला थाना की गौर चौकी अंतर्गत कल दोपहर घर अकेले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का पुत्र जब वापिस घर लौटा तो उसने देखा कि उसके पिता फांसी के फंदे पर लटके हैं जिनकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्यर्वाही कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया है। बरेला पुलिस ने बताया कि परसवाड़ा जमतरा निवासी विक्रम रजक अपने पिता मनोज रजक को घर पर अकेला छोड़कर कहीं गया था दोपहर लगभग 12 जब विक्रम वापस लौटा तो देखा कि उसके पिता विक्रम रजक फांसी के फंदे पर मृत हालत में लटके हुए हैं। सुनील साहू / मोनिका / 03 फरवरी 2026