- लगभग 11 घंटे से दहशत में था पूरा परिवार - कोठी में रखे धान के बोरे के बीच छुपा बैठा था सर्प कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा क्षेत्र में एक परिवार लगभग 11 घंटे से घर में घुसे सर्प से बहुत परेशान था, जिसको निकालने का अथक प्रयास किया गया। परंतु परिवार सफल नहीं हुआ, फिर 112 की मदद ली गई, तब तक सांप घर के किसी कोने पर जाकर ओझल हो गया था। रात हो गई फिर कुछ घंटे बाद जब परिवार ने उसी कमरे फिर उसे देखा तो डर से कांप गए। आखिरकार अर्धरात्रि जितेंद्र सारथी को सूचना दी गयी। जिस पर देर में पहुंचने की बात कहीं, फिर कोरबा से बांकीमोंगरा पहुंच जिस जगह कोबरा सर्प बैठा हुआ था, वहां पड़े सामान को हटाया गया। घर में मौजूद सर्प अत्यंत उग्र अवस्था में था, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती थी। जितेंद्र सारथी ने वन्यजीव रेस्क्यु प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए बेहद सावधानी और कुशलता के साथ नाग को सुरक्षित रूप से रेस्क्यु कर थैले में डाला। रेस्क्यु के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि “हम जीवन भर रेस्क्यु टीम और जितेंद्र सारथी को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।” 03 फरवरी / मित्तल