क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


-घायल को निकालने पहुंचे पुलिस वाहन को कार ने पीछे से मारी टक्कर रेवाड़ी,(ईएमएस)। सोमवार रात घना कोहरे से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित आसलवास गांव के पास रोड किनारे खड़े कैंटर से ट्रक टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम घायलों को निकाला। इसी दौरान पीछे से आई एक इनोवा कार ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार रात को घना कोहरा होने के कारण कोटपूतली से भिवाड़ी जा रहे एक ट्रक की आसलवास गांव के पास किनारे खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में राजस्थान के बहरोड़ के रहने वाले मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि ट्रक में लिफ्ट लेकर आ रहे एक युवक और कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की टीम ने घायलों को निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आई एक इनोवा कर पुलिस की जिप्सी से टकरा गई, जिससे इनोवा चालक वह एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। सिराज/ईएमएस 03फरवरी26