03-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के गढ़ा थानांतर्गत छुईखदान इलाके में गत देर रात हत्या के एक पुराने मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरेआम फायरिंग कर दी। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब पुलिस के हाथ लग चुका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिब्बू खान ने इलाके में रंगदारी मांगते हुए हफ्ता देने का दबाव बनाया था। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उसने कट्टे से फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद शिब्बू खान अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया जिसमें आरोपी साफ तौर पर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शिब्बू खान और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश आरंभ कर दी हैं। अजय पाठक / मोनिका / 03 फरवरी 2026