- 14 साल की बेटी से ही करने लगा दुष्कर्म नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में छठी क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित नाबालिग छात्रा अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पहाड़गंज थाना पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में छठी क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित नाबालिग छात्रा अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पहाड़गंज थाना पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग बेटी की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2) और 6 पॉक्सो एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि छठी क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की एक नाबालिग लड़की 1 फरवरी को अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पहाड़गंज थाना आई थी। उसने बताया कि उसकी मां 15 दिन पहले अपने गांव बिहार गई हुई है। इस दौरान 31 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे उसके पिता ने उसका यौन उत्पीड़न किया और इस बारे में किसी को नहीं बताने के लिए उसे धमकी भी दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि पिछले 10-15 दिनों में ऐसी घटना 4-5 बार हो चुकी हैं। वह पहले डर के कारण चुप रही, क्योंकि आरोपी कथित तौर पर उसे और उसकी मां को बेरहमी से पीटता था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और बयान दर्ज किया है। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कपड़े और अन्य सबूतों सहित संबंधित फोरेंसिक और मेडिकल सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने इस घिनौने काम में अपनी संलिप्तता की स्वीकार की और बताया कि उसने इस बारे में किसी को भी बताने से रोकने के लिए उसे धमकी भी दी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/ फरवरी/2026