क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


- जनसुनवाई : अब समझौते का दबाव बना रहे लोग, एसपी से शिकायत जबलपुर (ईएमएस)। बेलबाग थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला उषा सोनकर ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत में लगभग 1 माह पूर्व उसके पुत्र के साथ हुई मारपीट और सोने की चेन छीनने वालों पर कार्रवाई न होने को लेकर शिकायत करते हुए कहा कि 31 दिसंबर को प्रापर्टी का छोटा मोटा काम करने वाले उसके पुत्र के साथ विजयनगर क्षेत्र स्थित डिकॉस क्लब के बाहर सुरेंद्र तिवारी सहित कुछ अन्य लोगों ने जमकर मारपीट करने के बाद उसकी सोने की चेन भी छीन ली थी| इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत कार्रवाई की, परंतु उसके पुत्र की छीनी गई सोने की चेन वापस नहीं मिल सकी| महिला उषा सोनकर ने यह भी बताया कि इस वारदात के बाद से उसे और उसके परिवार को धमकियां मिल रही हैं, और क्षेत्र के गजेंद्र व धर्मेंद्र सोनकर द्वारा मारपीट के आरोपियों के साथ समझौता करने का दबाव धमकाते हुए बनाया जा रहा है| महिला के आवेदन पर पुलिस ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं| अजय पाठक / मोनिका / 03 फरवरी 2026