राष्ट्रीय
03-Feb-2026


राजकोट,(ईएमएस)। गुजरात के राजकोट शहर के रेसकोर्स रिंग रोड स्थित यस बैंक की शाखा में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, और लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बैंक का पूरा फर्नीचर, 12 कंप्यूटर और प्रिंटर जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि, स्टील की तिजोरी में रखे गए कैश पूरी तरह सुरक्षित रहे। शाखा में लॉकर सुविधा न होने के कारण भी कोई बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। इस घटना के दौरान बैंक कर्मचारी और आसपास के लोग सुरक्षित रहे। फायर ब्रिगेड ने समय पर कार्रवाई कर आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ी वित्तीय हानि टली। हिदायत/ईएमएस 03फरवरी26