राष्ट्रीय
03-Feb-2026


नई दिल्ली,(ईएमएस)। आंध्र प्रदेश के गुंटूर के एक व्यवसायी ने डीडीसी 0001 नंबर प्लेट 2.08 करोड़ रुपए में खरीदकर भारत का सबसे महंगा कार नंबर का रिकॉर्ड बनाया है। इस वीआईपी नंबर प्लेट की नीलामी बिग बॉय टॉयज ऑक्शन हाउस द्वारा की गई। यह नंबर प्लेट किरण कोलपाकुला की 6 लाख रुपए की मारुति सुजुकी इग्निस पर लगाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीडीसी 0001 ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए इसे भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट बना दिया है। इससे पहले एचआर-88 बी-8888 नंबर प्लेट 1.17 करोड़ रुपए में बिकी थी। यह ऐतिहासिक ऑनलाइन नीलामी लग्जरी कार डीलरशिप के नए ऑक्शन हाउस पर हुई। यह नंबर प्लेट, कार की कीमत से भी कई गुना ज्यादा मूल्य की है। बता दें वीआईपी नंबरों के प्रति कलेक्टर्स का आकर्षण बढ़ रहा है, जो अब महानगरों से निकलकर छोटे शहरों तक पहुंच गया है। सिराज/ईएमएस 03फरवरी26