बेंगलुरु,(ईएमएस)। एयर इंडिया की फ्लाइट के फ्यूल स्विच में तकनीकी खराबी होने के बाद अहमदाबाद जैसा ही हादसा होते-होते बच गया। दरअसल पायलट की सूझ-बूझ की वजह से खराबी की जानकारी समय पर मिल गई। यह विमान लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाला था। इसके बाद एयर इंडिया ने अपने बोइंग बेड़े में फ्यूल स्विच की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एआई-171 विमान क्रैश हुआ था। बताया गया था कि इंजन को फ्यूल मिलना बंद हो गया था और इसकारण उड़ान भरने के कुछ सेकंड्स बात ही विमान क्रैश हो गया। हादसे में करीब 241 लोगों की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक जब पायलट ने विमान का इंजन स्टार्ट और फ्यूल स्विच को रन पोजीशन में डाला, तब अपने आप कटऑफ पोजीशन में चला गया यानी फ्यूल बंद हुआ। पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी देकर फिर एयर इंडिया ने 787 ड्रीमलाइन विमानों को ग्राउंड किया। पिछले साल जून में हुए हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ईंधन की आपूर्ति बंद होने का उल्लेख था। एयर इंडिया के बयान में बताया गया हैं कि यह प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद, हम उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है और पायलट की चिंताओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने के लिए निर्माता कंपनी से संपर्क कर रहे हैं। बयान में कहा गया, मामले की जानकारी डीजीसीए को दे दी गई है। हालांकि उसमें कोई समस्या नहीं मिली है। वहीं, बोइंग ने कहा कि वह एअर इंडिया के संपर्क में है और इस मामले की समीक्षा में उनका सहयोग कर रही है। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल जून में हुई एअर इंडिया ड्रीमलाइनर दुर्घटना के बाद से ही इसके ईंधन नियंत्रण स्विच की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। आशीष दुबे / 03 फरवरी 2026