क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


परमहंस शांतिधाम आश्रम गंगई में विराट कवि सम्मेलन जबलपुर (ईएमएस)। श्री परमहंस शांति धाम आश्रम गंगाई में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के पर अंतरराष्ट्रीय संस्था एवं स्वर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें आयोजक पं. ब्रम्हानंद महाराज ने कहा की साहित्य समाज का दर्पण होता हैं, और कवि ही मानस की आवाज को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर कथा व्यास पं. कृष्णा सरल महाराज एवं पं.ब्रह्मानंद तिवारी का प्रसंग संस्था एवं संस्कारधानी के स्वर के द्वारा वाङ्मय भूषण अलंकार से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ शायर विनोद नयन ने अपनी गजल भगवाओ में वह रहा हूँ मैं, इस लिय दर्द सह रहा हूँ मैं कवि अर्पित पांडे ने एक रोटी ने याद भुला दी है सबकी, लेकिन घर की याद भुलाना मुश्किल होगा शायर विजय आनंद माहिर ने अपनी गजल घर वालों का इतना भी तो खौफ न हो , बच्चे अपनी बात छुपाने लग जाएं कवि डॉ सतेंद्र मालगुजार ने इतनी दौलत भी कहां बादशाहों के खजानों में जितनी हमने पाई है मां-बाप के पांव दबाने में कवि शशांक अंकुर ने बस इसी सत्य को जग में स्वीकारते हैं सब, बड़ों के चरण छूकर जीवन यशस्वी हो जाएगा सहित युवा कवयित्री मानसी मिश्रा, डॉ. प्रशांत मिश्रा आदि ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अजय मिश्रा अजेय ने तथा आभार पुष्पलता तिवारी ने किया। इस अवसर पर परमहंस शांति धाम आश्रम गंगई परिवार के सदस्य विनोद मिश्रा,अशोक चौबे , रतन तिवारी,श्याम तिवारी, राम पटेल,अजय पटेल, संजय परोहा, राजेश मिश्रा कल्याण सिंह ठाकुर आदि उपस्थिति रहे। सुनील साहू / मोनिका / 03 फरवरी 2026