जबलपुर (ईएमएस)। नागपुर से जबलपुर आने वाली एक ट्रेव्लस बस ने सोमवार की देर रात क्राईम ब्रांच और बरगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 6 किलो गांजा बरामद किया हैं । बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि सोमवार को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि नंदन ट्रेव्लस बस में चार आरोपी चाकू लिये सिवनी तरफ से जबलपुर आ रहे हैं। इस सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं बरगी की संयुक्त टीम द्वारा बरगी वायपास नंदकेश्वर ढाबा बरगी एन एच 34 रोड पर दबिश दी। यहां नंदन ट्रेव्लस बस क्रमांक एमपी 22 जेड एफ 6661 को रोककर तलाशी ली गई| इस बस में लार्डगंज निवासी शिवम केशरवानी, बाई का बगीचा निवासी गोलू उर्फ अन्नू धुसिया, ग्राम उमरिया चौबे निवासी रूपेश कुमार रैकवार और निवाड़गंज निवासी वेदांश अवस्थी उर्फ बटुक गांजे के साथ पकड़े गए। इनके पास से कुल 6 किलो 686 ग्राम गांजा जब्त किया गया , जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 34 हजार रूपये बताई गई है। पुलिस पूछताछ में संदेहियों को जबलपुर के प्रांजुल सोनकर द्वारा पैसे देकर उड़ीसा के मोबाइल नम्बर धारक से गांजा खरीदकर लाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई । सुनील साहू / मोनिका / 03 फरवरी 2026