क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। हनुमानताल पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने बाबा टोला में पिस्टल खोसकर घूम रहे एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर उसके पास से 1 देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस जब्त किया है। हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बाबाटोला सिंधीकैंप में हनुमानताल निवासी 23 वर्षीय रोहित चौधरी को एक देशी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया| पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 03 फरवरी 2026