क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। तिलवारा थाना अतंर्गत आईसीएमआर बाउंड्री के पीछे न्यू शास्त्रीनगर में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर, स्मार्ट वॉच, हेयर ड्रायर अमेरिकन टूरिस्टर का बैग चोरी कर ले गए| तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईसीएमआर बाउंड्री के पीछे न्यू शास्त्रीनगर निवासी 26 वर्षीय कीर्ति सिंह चौहान अपने पति प्रवीण सिंह चौहान के साथ गत सुबह अपने मायके माता पिता के घर विटरनरी कॉलेज के पास सिविल लाईन गई थी, जहां से गत दोपहर 12 बजे अपने घर आई तो देखा घर का दरवाजा खुला है और खिड़की टूटी हुई है| अंदर रखी अलमारी में रखे बच्चे के चांदी के चूडे, हाय चंद्रमा, पायल एवं सोने का पेण्डल एवं सुई धागा डिजाईन के कान के बाले एवं अन्य सामान स्मार्ट वॉच, हेयर ड्रायर अमेरिकन टूरिस्टर का बैग जो करीबन 40 हजार रूपए का है तथा सोने चांदी के जेवर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा-331 (4), 305 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 03 फरवरी 2026