धार (ईएमएस)। इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा जो अलीराजपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 05/02/2026 से आयोजित की जाएगी इस हेतु धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिनांक 01 .02 .2026 को चयन ट्रायल्स स्थानीय न्यू डी.आर.पी.लाईन क्रिकेट मैदान पर हुआ जिसमें सीनियर क्रिकेट टीम हेतू चयन प्रमोदशर्मा,महेंद्र सूर्वे अंबालाल पाटीदार ,निखिल ग्वाल ने किया और जिला क्रिकेट कोच आलोक दुबे के मार्गदर्शन मैं चयन किया गया स्पर्धा में जिले की समस्त तहसीलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया चयनित टीम इस प्रकार है !स्वराज तढ़वाल (कप्तान) (धार),प्रभात शर्मा(उपकप्तान) (धार), निलेश पटेल (मनावर),लक्षित बघेल (केसुर),सुदीप वर्मा (सरदारपुर),प्रवीण राठोड़ (धार),आर्यन चंदेल (धार), चेतन सिंह (धार), दीपक कुशवाह, आदित्य सक्सेना (धार), प्रांजल बघेल (धार), भव्य चोयल , गौरव वर्फ़ा (रिंगनोद), (धामनोद), योगेश डाबर (धार),परम मकवाना इंदौर दौरे हेतु टीम के कोच आलोक दुबे एवं मैनेजर यश चौहान रहेंगे चयनित टीम को एसोसिएशन के चेयरमैन श्रीमंत करन सिंह जी पवार, अध्यक्ष प्रदीप जोशी, सचिव राजेन्द्र सिंह चौहान ,उपाध्यक्ष धीरेंद्र दीघे , विनोद जी मित्तल, डॉ अजेश माइकल ,अमित जैन,प्रमोद शर्मा,युनुस खान धरमपुरी आदि ने बधाई प्रेषित की!यह जानकारी एसोसिएशन के प्रवक्ता कुशल शर्मा ने दी। रॉकी/ईएमएस/03/02/2026