क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


-11वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया था अशलील वीडियो भोपाल(ईएमएस)। प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित जिला अदालत में बीते दिन उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस हिरासत में कोर्ट परिसर में वकीलो द्वारा जमकर पिटाई की गई। जानकारी के अनुसार कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11 वीं की नाबालिग छात्रा से कार में दुष्कर्म करने वाले आरोपी ओसाफ अली खान को मंगलवार गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। इसी दौरान कोर्ट परिसर में गुस्साए वकीलों ने आरोपी को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस और वकीलों के बीच गहमा-गहमी और तीखी बहस भी हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आए हैं। कोर्ट परिसर में शोर-शराबा और धक्का-मुक्की के चलते कुछ देर के लिए कामकाज भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला। आरोप हैं कि 11वीं की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर आरोपी ने उसे घूमाने के बहाने ले जाकर अपनी कार में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके दौरान आरोपी ने पीड़िता का चोरी छिपे अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करते हुए उस पर साथ आने और धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काहल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान जैसे ही आरोपी को कोर्ट परिसर में लाया गया, वहां मौजूद आक्रोशित वकीलो ने आरोपी को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि रेप के आरोपी के साथ वकीलों के द्वारा मारपीट की कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर शिकायत आती है, तो नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है, आरोपी अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी दौरान सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई। दोस्ती बढ़ने पर पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले जाकर कार के अंदर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया था। कुछ समय बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपए का इंतजाम कर आरोपी को दिए। रकम लेने के बाद भी आरोपी उससे और पैसो के साथ ही बार-बार शारीरिक संबध बनाने का दबाव बनाता रहा। तंग आकर छात्रा ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तब आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उसे परेशान करने लगा। लेकिन छात्रा उसकी बात मानने से इंकार करती रही, इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसकी जानकारी लगने पर छात्रा ने रिश्ते के भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर उसे हिरासत में लेते हुए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी ने अन्य किसी लड़की के साथ तो ऐसी वारदात तो नहीं की है। जुनेद / 3 फरवरी