क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी में शराब की दुकानों का स्वरूप बदलने वाला है। दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड (डीएससीएससी) अपनी 172 दुकानों में से नौ का नवीनीकरण कर रहा है। इसका लक्ष्य ग्राहकों को गुरुग्राम और नोएडा की तर्ज पर सुरक्षित व लग्जरी खरीदारी का अनुभव देना है। इन दुकानों में प्रीमियम लाइटिंग, आधुनिक फ्लोरिंग, एयर-कंडीशनिंग और हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं होंगी। राजधानी में शराब की दुकानों की तस्वीर बदलने वाली है। आने वाले समय में शराब खरीदने के लिए भीड़-भाड़ वाली और बदहाल दुकानों पर नहीं जाना होगा, बल्कि अच्छा अनुभव मिलेगा। दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड (डीएससीएससी) शहर की अपनी चुनिंदा शराब दुकानों को माडर्न बनाने और उनका कायाकल्प करने जा रहा है। डीएससीएससी ने पहाड़गंज और हौज खास समेत नौ इलाकों की दुकानों के नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। दिल्ली में सरकार के चारों निगमों को मिलाकर कुल 700 से अधिक शराब की दुकानें हैं। इनमें से 172 दुकानें डीएससीएससी के पास हैं। अधिकारियों का कहना है कि शराब खरीदने वाले ग्राहकों को एक सुरक्षित और लग्जरी अनुभव देना है, ठीक वैसा ही जैसा पड़ोसी शहरों जैसे गुरुग्राम, नोएडा के कुछ आउटलेट्स में मिलता है। दुकानों में प्रीमियम लाइटिंग और आधुनिक फ्लोरिंग का इस्तेमाल होगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/ फरवरी/2026