03-Feb-2026
...


- पुलिस ने दोनो आरोपियों को किया गिरफ्तार पलामू(ईएमएस)। गत एक फरवरी को पलामू के पांकी थाना अन्तर्गत आसेहार गांव के कुसड़ी इलाके में एक ही परिवार के 3 लोगों के हत्या मामले को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में जानकारी देते हुए एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि डायन बिसाही और ओझा गुणी के शक में तीनों की हत्या हुई थी। एसपी ने बताया कि घटना के दिन ही दोनों आरोपी रविंद्र भुइंया, प्रमोद भुइंया के पिता महेशी भुइंया की मौत बीमारी के कारण हुई थी, जिसके बाद दोनों आरोपी बेटे ने ओझा गुणी के शक में मौत की आशंका जताई और अपने पड़ोसी विजय भुइंया, पत्नी हेवंती देवी और बेटे छोटू भुइंया की हत्या टांगी से मारकर कर दिया था। पूरे मामले में दोनों आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर एसपी रिष्मा रमेशन ने आमजनों से अपील की है कि डायन बिसाही समाज पर एक कलंक है, ऐसे में अंधविश्वास के चक्कर में नहीं पड़े। कर्मवीर सिंह/03फरवरी/26