महाराजपुर (ईएमएस)। संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला युवक शव परिजनों ने हत्या के लगाया आरोप,महाराजपुर थाना अंतर्गत एक युवक का शव अपनी ही दुकान के सामने फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है मृतक की पहचान बृजेश विश्वकर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी महाराजपुर के रूप में हुई है।मृतक के बड़े भाई संतोष विश्वकर्मा ने बताया की हमारा भाई महाराजपुर बस स्टैंड पर बिल्डिंग वर्क साहब की दुकान है मेरा छोटा भाई दुकान चला कर जीवन यापन करता था उसकी दुकान के पास एक रामबाबू नाम का व्यक्ति की अंडा और मुर्गे की दुकान है उससे मेरे छोटे भाई बृजेश का सोमवार की शाम को रामबाबू से झगड़ा हो गया था और रामबाबू ने बृजेश की मारपीट की थी जिसको लेकर बृजेश पुलिस थाना महाराजपुर रिपोर्ट दर्ज करने गया था लेकिन महाराजपुर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई बृजेश ने रात में खाना भी नहीं खाया था और वह सुबह घर से गया तो कुछ समय बाद हम लोगों को पता चला कि बृजेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ है हमें गांव के ही रामबाबू रैकवार पर शक है उसी ने हमारे भाई को मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया है मृतक बृजेश की पत्नी अंजना विश्वकर्मा ने बताया हमारे पति को रामबाबू एवं उसके साथियों ने मिलकर मारा है मुझे उन्हें पर शक है वही इस मामले को लेकर महाराजपुर पुलिस द्वारा शव की पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम कर शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। निखिल सोधिया/ईएमएस/03/02/2026