राष्ट्रीय
03-Feb-2026


मुंबई,(ईएमएस)। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के कुछ दिनों बाद, महाराष्ट्र के अन्य राजनेता भी हवाई यात्रा में सावधानी बरत रहे हैं। ताजा घटना भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे से जुड़ी है, जिनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई, इसके बाद उन्हें अपनी हेलीकॉप्टर यात्रा स्थगित करनी पड़ी। दरअसल पंकजा जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए संभाजीनगर से लातूर के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने वाली थीं। हालांकि, पायलट ने तकनीकी खराबी की सूचना दी, इसकारण उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। पंकजा मुंडे दूसरे हेलीकॉप्टर से सभा में शामिल होंगी। अजित पवार का हाल ही में बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया। अजीत पवार से पहले, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी 2025 में अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह दुर्घटना 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हुई थी। इस दुर्घटना में एयर इंडिया की फ्लाइट 171 पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। इससे पहले, भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत की 2021 में तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आशीष दुबे / 03 फरवरी 2026