व्यापार
04-Feb-2026


- मस्क की संपत्ति में रिकॉर्ड उछाल, 852 बिलियन डॉलर पार पहुंची नेटवर्थ नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। टेस्ला और स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हाल ही में उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप एआई के मर्जर के बाद मस्क की नेटवर्थ अब 852 बिलियन डॉलर (लगभग 7.7 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच गई है। इस डील से उनकी संपत्ति में लगभग 84 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। फोर्ब्स के अनुसार, मर्जर के बाद मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मर्जर से पहले स्पेसएक्स की वैल्यू लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर और एक्सएआई की वैल्यू 250 बिलियन डॉलर थी। दोनों कंपनियों को मिलाकर नई संयुक्त कंपनी की कुल वैल्यू 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। मर्जर से मस्क की नई हिस्सेदारी लगभग 43 प्रतिशत है, जिसकी कुल वैल्यू 542 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। मर्जर से पहले मस्क की स्पेसएक्स में 42 प्रतिशत और एक्सएआई में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू लगभग 336 बिलियन डॉलर, जबकि एक्सएआई में यह 122 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। स्पेसएक्स और एक्सएआई के मर्जर का उद्देश्य अंतरिक्ष में एआई कंप्यूटिंग क्षमता को बढ़ाना बताया गया है। इस योजना के तहत बड़ी संख्या में सैटेलाइट्स भेजे जाएंगे, जो डेटा सेंटर की तरह काम करेंगे। यह मर्जर मस्क की कंपनियों का पिछले एक साल में दूसरी बार हुआ मर्जर है; पहले मार्च 2025 में एक्सएआई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का मर्जर हुआ था। सतीश मोरे/04फरवरी ---