राष्ट्रीय
04-Feb-2026


अगले महीने आएगी रिपोर्ट नईदिल्ली (ईएमएस)। आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर ने मीडिया को जानकारी दी है। प्रारंभिक विश्लेषण में पता चलता है एफडीआई में कमी मुख्य रूप से भारतीय कंपनियों द्वारा विदेश में किया जा रहा निवेश है। भारतीय कंपनियों का विदेशी निवेश बढा है। जिसकी वजह से भारत में एफडीआई निवेश घट रहा है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में लगभग 35.02 बिलियन डॉलर जो लगभग 3 लाख करोड रुपए होता है। इसी बीच भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी निवेश के कारण एफडीआई 7.5 बिलियन डॉलर जो करीब 68000 करोड रुपए होता है। वह उस तुलना में कम हो गया है। सरकार ने शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में आ रही कमी को लेकर जो विश्लेषण कराया है। उसकी रिपोर्ट अगले महीने तक आ जाएगी। यह प्रारंभिक जांच का निष्कर्ष है। एसजे/ 4 फरवरी /2026