क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


- 6 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया संस्करण छात्र कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार हजारीबाग(ईएमएस)।परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अनूठी पहल है, जो छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त कर परीक्षा को एक उत्सव के रूप में देखने के लिए प्रेरित कर रहे है। छात्र-छात्राओं के मन से परीक्षा का डर दूर करने और उन्हें सफलता के मंत्र सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के साथ तैयार हैं। इस साल इस बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम का 9 वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तारीख का आधिकारिक ऐलान हो चुका है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी, 2026 को सुबह 10 बजे देश भर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे।हजारीबाग के छात्रों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है। छात्रों का कहना है कि वह उसे पल का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब प्रधानमंत्री छात्रों को परीक्षा पर विजय हासिल करने का मूल मंत्र देंगे।छात्रों का कहना है कि इस बार उम्मीद की जा रही है प्रधानमंत्री कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिससे परीक्षा का भय दूर हो जाएगा और परीक्षा देना और भी अधिक सरल हो जाएगा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग मेरु में पढ़ने वाले छात्र कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने आठ संस्करण में कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी है। इस संवाद के माध्यम से, छात्र सीधे पीएम के साथ डर, चिंता और आत्मविश्वास जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक मजबूती, तनाव प्रबंधन और सफलता के टिप्स मिल जाता हैं।पीपीसी ने छात्रों के सीखने, दबाव और अपनी क्षमता के बारे में सोचने के तरीके को नया आकार देता है। कर्मवीर सिंह/04फरवरी/26