क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम सीमा अंतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। भवन अधिकारी पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 58 अवैध कॉलोनियों में से आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र. 66 के अन्तर्गत ग्राम पिपरौली के सर्वे क्र. 456/4, 152, 155, 137, 138, 139, 140, 141, 142, 143, 146, 147 लगभग रकवा 5.13 हेक्टेयर (कुल 03 अवैध कॉलोनी) भूमि पर रामबाबू कुशवाह पुत्र सुमेर सिंह, किरण भूतड़ा पत्नी ललित माहेश्वरी, महेश कुशवाह आदि द्वारा अवैध कॉलोनियों में बाउण्ड्रीवॉल, सड़क, सीवर एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई।