क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


हजारीबाग(ईएमएस)।हाल के दिनों में जिले में चैन छीनतई की घटना में इजाफा देखने को मिला है।जिले के जैन पेट्रोल पंप के बगल में अपना मार्ट के सामने बुधवार दोपहर लगभग एक बजे एक महिला से सोने की चेन की छिनतई की गई।गौर करने वाली बात यह है कि मंगलवार को भी दोपहर 12:30 बजे भी मयूरी होटल के सामने इसी तरह की वारदात हुई थी, जहां एक महिला से चेन छीनी गई थी। लगातार दूसरे दिन हुई घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियो की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।