क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) भितरवार थाना क्षेत्र में बीती रात ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नयागांव पनिहार निवासी साहब सिंह आदिवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, साहब सिंह आदिवासी मंगलवार देर रात अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत भरने के लिए पवाया रेत खदान की ओर जा रहे थे। जब वह रायचौरा तिराहे पर पहुंचे, तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही भितरवार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और तत्काल भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है |