क्षेत्रीय
- मास्टरमाइंड जियो इंजीनियर निकला कोंडागांव(ईएमएस)। कोंडागांव पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरियों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड खुद जियो कंपनी में कार्यरत टावर इंजीनियर था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹13,22,000 की चोरी की गई सामग्री और चोरी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं। गिरोह के सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़ के धमतरी और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सत्यप्रकाश(ईएमएस)04 फरवरी 2026