क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


ब्यावरा(ईएमएस) राजगढ़ रोड पर नरसिंहपुरा जोड़ के पास सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में युवक को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने चैकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। यहां बता दें, कालीपीठ थाने के नौगांव निवासी धौलजी पुत्र प्रभुलाल पंवार 45 मंगलवार शाम को नरसिंहपुरा से अपने साड़ू भाई के घर से अपने गांव जा रहा था। नरसिंहपुरा जोड़ पर बस को पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन द्वारा उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही सड़क पर गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल को सिविल अस्पताल लाया गया। डाक्टर द्वारा चैकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों के साथ परिचितों की सिविल अस्पताल में भीड़ इकट्ठा हो गई। डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किया । देहात पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग कायम कर संबंधित थाने में रिपोर्ट भेजी गई हैl इधर तिन्दोनिया जोड़ हाइवे एनएच-4 पर तेज रफ्तार तूफान वाहन में बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने क्षतिपूर्ति राशि के लिए न्यायालय की शरण ली थी। इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने पीड़ित परिवार को 62 लाख 1 हजार 976 रुपए क्षतिपूर्ति राशि देने का फैसला दिया है। 25 जुलाई 2024 को समंदर सिंह जब अपनी बाइक से नरसिंहगढ़ से कुरावर जा रहा था कि तभी तूफान वाहन क्रमांक एमपी 09 बीई 0470 ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिए कुरावर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान समंदर सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में न्यायालय में क्षतिपूर्ति राशि के लिए गुहार लगाई गई थी। -निखिल कुमार (ब्यावरा)4/2/2026