ग्वालियर (ईएमएस)। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन एटक म प्र यूनियन के तत्वाधान में राष्ट्रीय परिषद आंगनबाड़ी वर्कर फेडरेशन की 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक की बैठक हुई बैठक में 10 राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया वर्कर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड ऊषा साहनीजी, महासचिव, कामरेड माधुरी क्षीरसागर पूर्व महासचिव कामरेड विजय लक्ष्मी जी उपस्थिति रही मुख्यअतिथि पूर्व डी जी पी सुश्री अनुराधा शंकर जी आई पी एस ने बिस्तार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आर्थिक सामाजिक एवं महिलाओं के उत्पीड़न के सवाल पर बिस्तार से समझाया एवं संघर्ष को ही सबसे बेहतर रास्ता बताया साथ ही संगठन की नेत्रियों देश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका जो असामयिक मृत्यु हुई है और दिवंगत नेताओं की श्रद्धांजलि दी गई। स्वागत भाषण मध्य प्रदेश के महामंत्री श्रीमती विभा पांडे ने दिया ,तत्पश्चात राष्ट्रीय महासचिव महामंत्री माधुरी क्षीरसागर अधिवक्ता ने किए गए कार्य की रिपोर्टिंग प्रस्तुत की और आगे आने वाले संघर्ष की रणनीति तय की गई है की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, उनका वेतन एक शिक्षक के समान वेतन का निर्धारण किया जाए, असामयिक मृत्यु में एक करोड़ का बीमा शासन द्वारा निर्धारित किया, जाए, ग्रेच्युटी एक्ट के तहत सेवानिवृत्ति में ग्रेच्युटी दी जाए, हर 5 साल में योग्यता के अनुसार सहायिका से कार्यकर्ता पदोन्नति किया जाए और कार्यकर्ता से सुपर वाईजार या परियोजना अधिकारी बनाया जाए। सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष किया जाए। काम का निर्धारण किया जाए। एक निश्चित कार्य का निर्धारण किया जाए ।जन्म से लेकर 5 वर्ष तक बच्चों को देख रेख संस्कार दिया जाए और उनको शिक्षा और उनका कुपोषण दूर करने का काम दिया जाए। गुजरात के तर्ज पर केस लगाया जाएगा लेकिन गुजरात के सिंगल बेंच ने कर्मचारी का दर्जा दिया था और नियमित कर्मचारी माना था नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 24800 निर्धारित किया था, लेकिन डबल बेंच ने 248 00 को वेतन स्वीकार किया है लेकिन नियमित कर्मचारियों के आदेश को अस्वीकार कर दिया है, इसलिए अपने-अपने राज्यों में उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया जाए और जैसे आदेश आते हैं उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा करीब 20 प्रतिनिधियों ने बहस मे हिस्सा लिया उपरोक्त मांगों को लेकर के 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा और इसको लेकर के जब तक हम लोग परमानेंट नहीं किया जाएगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा हम पूरे देश में एक साथ संघर्ष करेंगे और कामोबेस 22 राज्यों में एटक का संगठन है पूरे देश में एक साथ पिटीशन लगाएंगे और सदन के अंदर भी अपनी बात को उठाएंगे। आप सब लोग सड़कों पर संघर्ष के लिए तैयार रहें और संघर्ष करना ही पड़ेगा संघर्ष के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है जो लोगों ने लड़ा है उन लोगों ने पाया है। 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय हड़ताल को कामयाब करने का संकल्प एवंा21 ,22,23 अप्रैल 2026 को दिल्ली में पड़ाव की घोषणा हुई अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रही पूर्व एम एस सी कामरेड उषा सहनी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी निर्णय को सुनाया एवं कामरेड गायत्री बाजपेई जी ने बैठक का समापन किया एवं समुचे देश से आये नेताओं एवं नेत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया । बैठक में महाराष्ट्र के एटक के महामंत्री कामरेड श्याम काले उडिसा के महासचिव कामरेड बिजय जेना बिहार के एटक के नेता कामरेड बिन्देश्वर जी विशेष रूप से उपस्थित थे समुचे कार्यक्रम में एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह प्रान्तीय महामंत्री कामरेड एस एस मौर्या एटक प्रांतीय उपाध्यक्ष कामरेड अरविंद श्रीवास्तव उप प्रांतीय महासचिव द्वै कामरेड संजय नामदेव ,कामरेड रामसरोज कुशवाहा वामपंथी नेता कामरेड शैलेंद्र शैली समुचे समय तक बैठक में मौजूद रहे।