क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। खितौला थाना अतंर्गत सिहोरा डुंडी रोड पर कुर्रे पिपरिया के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई| वहीं भेड़ाघाट में ग्राम सिलुआ रेलवे ट्रैक में एक ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| खितौला पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को रेलवे स्टेशन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिहोरा-डुण्डी रोड पर कुर्रे पिपरिया पटरी के पास एक अज्ञात पुरूष का शव पड़ा मिला, जिसकी उम्र लगभग 40-45 वर्ष की होगी| अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई है। इसी प्रकार भेड़ाघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिलुआ के पास रेलवे ट्रैक में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई| अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 40-45 वर्ष होगी| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया। मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। सुनील साहू / मोनिका / 04 फरवरी 2026/ 05.32