क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान शास्त्रीय गायन और भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान साधक, भारत रत्न से सम्मानित पं. भीमसेन जोशी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पं. जोशी ने अपनी तपस्या और साधना से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी कर्णप्रिय गायकी और सुरों की अमिट छाप सदैव हमारी स्मृतियों में सजीव रहेगी। हरि प्रसाद पाल / 04 फरवरी, 2026