क्षेत्रीय
04-Feb-2026


बालाघाट (ईएमएस). कलेक्टर मृणाल मीना ने न्यायालय तहसीलदार कटंगी के रीडर सहायक ग्रेड-3 मनीष बोरकर को अपने कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय न्यायालय तहसीलदार वारासिवनी निर्धारित किया गया है। कटंगी तहसील के ग्राम जराहमोहगांव निवासी हरलाल द्वारा एसडीएम न्यायालय कटंगी में अपनी भूमि के रिकॉर्ड सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस आवेदन पत्र को तहसीलदार कटंगी को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए प्रेषित किया गया था, लेकिन न्यायालय तहसीलदार के रीडर मनीष बोरकर द्वारा इस प्रकरण को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज नही किया गया और न्यायालयीन प्रक्रियाओं में लापरवाही करते हुए इस प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया। 1 वर्ष से इस प्रकरण में पेशी भी नही होने दी गई। शासकीय कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण कलेक्टर द्वारा रीडर मनीष बोरकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भानेश साकुरे / 04 फरवरी 2026