पूर्णिया, (ईएमएस)। डीपीआरसी भवन में एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पिरामल जिला टीम द्वारा किया गया, जिसमें रुपौली, कसबा एवं बनमनखी प्रखंड के मुखिया, लेखापाल एवं कनीय अभियंता (जेई) ने भाग लिया। उक्त अवसर पर डीपीआरसी महोदय भी उपस्थित रहे। उन्मुखीकरण सत्र के दौरान एमडीए कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस दौरान डीपीआरसी महोदय द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि जीपीडीपी (ग्रामीण पंचायत विकास योजना) के स्वस्थ पंचायत थीम के अंतर्गत फाइलेरिया जागरूकता से संबंधित ऐसे क्रियाकलापों का चयन किया जाए, जिनमें शून्य लागत अथवा न्यूनतम लागत वाले हस्तक्षेप शामिल हों, ताकि व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। यह उन्मुखीकरण एमडीए कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। संतोष झा- ०४ फरवरी/२०२६/ईएमएस