क्षेत्रीय
04-Feb-2026


बेगूसराय, (ईएमएस)। वित्तीय वर्ष 2025–26 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2025 में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को सूचित किया गया है कि वे मेधासॉफ्ट पोर्टल पर अपनी आवश्यक जानकारियाँ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंकित करें। जिला प्रशासन ने कहा है कि उक्त योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः संबंधित सभी पात्र छात्र/छात्राओं से अनुरोध है कि वे समय-सीमा के भीतर मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आवेदन करना सुनिश्चित करें। संतोष झा- ०४ फरवरी/२०२६/ईएमएस