बालाघाट (ईएमएस). माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल की कक्षा 10 वीं हाई स्कूल और कक्षा 12 वीं हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं का टाईम टेबल निर्धारित कर दिया गया है। हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से प्रारंभ होगी जबकि हाईस्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से प्रारंभ होगी। अंग्रेजी विषय के पर्चे से शुरु होगी 12 वीं की परीक्षा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल के अनुसार 10 फरवरी को अंग्रेजी, 13 फरवरी को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनीमल हस्बेंड्री, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्रीफार्म और फिशरीज, विज्ञान के तथ्य एवं भारतीय कला का इतिहास विषय के प्रश्न पत्र होंगे। 14 फरवरी को बायोटेक्नॉलाजी, गायनवादन एवं दबला पखावज का प्रश्न पत्र होगा। 16 फरवरी को संस्कृत, 17 फरवरी को ड्राइंग एंड डिजाइन, 18 फरवरी को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट आफ साइंस एन मेथिमेटिक्स यूजफूल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान, 19 फरवरी को मनोविज्ञान, 20 फरवरी को एनएसक्यूएफ के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा एवं एआई के प्रश्नपत्र होंगे। 21 फरवरी को कृषि, होमसाईंस, कला समूह एवं एकाउंटेंसी, 23 फरवरी को बायोलॉजी, 25 फरवरी को गणित, 26 फरवरी को राजनीतिशास्त्र, 27 फरवरी को इंफारमेटिक प्रेक्टिसेस, 02 मार्च को समाजशास्त्र, 05 मार्च को भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टील लाईफ एंड डिजाईन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 6 मार्च को उर्दू, मराठी एवं 7 मार्च को हिंदी का प्रश्न पत्र होगा। दसवीं का 13 फरवरी को होगा पहला पर्चा हाईस्कूल कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से प्रारंभ होगी। 13 फरवरी को उर्दू, 14 फरवरी को एनएसक्यूएफ के समस्त विषय एवं एआई, 17 फरवरी को अंग्रेजी, 19 को संस्कृत, 20 फरवरी को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी एवं मूकबधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिए चित्रकला, गायनवादन, तबलापखावज, कम्प्युटर, 24 फरवरी को गणित स्टेंडर्ड व बेसिक, 27 फरवरी को विज्ञान, 2 मार्च को सामाजिक विज्ञान एवं 6 मार्च को हिंदी विषय के प्रश्न पत्र होंगे। भानेश साकुरे / 04 फरवरी 2026