पूर्णिया, (ईएमएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसबा के सभागार में आगामी 10 फरबरी से प्रायोजित होने वाले एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में डॉ. दिलीप कुमार, कंसलटेंट डब्ल्यूएचओ द्वारा एमडीए कार्यक्रम के उद्देश्य, दवा सेवन की सही विधि, आवश्यक सावधानियाँ तथा जन-जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। साथ ही वीबीडीएस अभिषेक कुमार, बीसीएम उमेश कुमार, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर कैलाश कुमार एवं पिरामल संस्था की प्रतिनिधि लतिका द्वारा कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया गया एवं प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह प्रशिक्षण एमडीए कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संतोष झा- ०४ फरवरी/२०२६/ईएमएस