क्षेत्रीय
05-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) डबरा-ग्वालियर मार्ग पर बुधवार देर रात समुदन पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्वालियर निवासी विशाल कुशवाहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक बुधवार देर रात डबरा बस स्टैंड से बस में बैठकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। किसी कारणवश वह समुदन पुल के पास बस से उतर गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का अनुमान है कि बस से उतरने के बाद किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई। उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचित किया गया | मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है, जहां गुरुवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया ।