क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | गायक कलाकार मित्र समूह की ओर से वेलेंटाइन डे के अवसर पर 14 फरवरी को शाम पांच बजे से होटल सिल्वर ओक में ये शाम मस्तानी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो प्रेम गीतों की प्रस्तुति पर आधारित होगा। कार्यक्रम में ग्रुप के कपल्स द्वारा युगल प्रेम गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की संयोजिका पूजा शर्मा, हर्षदा गोखले और हर्षिका दुबे ने बताया कि गानों के साथ ही प्रेम से संबंधित गेम्स भी खेले जाएंगे।