क्षेत्रीय
05-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि 9 फरवरी को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में लोकसभा स्तर पर प्रबुद्ध महिलाओं का एक वृहद आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा के सभी मंडलों की बैठकें 6 फरवरी को दोपहर 2 आयोजित होंगी। प्रबुद्ध महिलाओं के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, विनोद शर्मा, खुशबू गुप्ता, ममता भिलवार, किरण लता भदौरिया, ऊषा चौहान, लता सिंह, व्यंजना मिश्रा, रेशु राजावत, गीता मेवाफरोश, उमा भदौरिया, हेमलता भदौरिया, किरण भदौरिया, गिरजा गर्ग, सुमन चौरसिया, ममता चौहान, शीला दीक्षित, प्रियंका गर्ग, ज्योति पाठक, तृप्ति भटनागर आदि उपस्थित रहीं। संचालन महामंत्री डॉ. करुणा सक्सेना ने किया।