क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के चौहान बांगर वार्ड में निगम उपायुक्त के निरीक्षण की तैयारी के दौरान एक निगम कर्मचारी की बाइक कार्यालय के बाहर से चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसने नकली चाबी का इस्तेमाल किया। पीड़ित शेखर उप्रेती ने 112 पर कॉल करने में परेशानी का सामना किया, क्योंकि कॉल यूपी पुलिस को लगी। बाद में उन्होंने ई-एफआईआर दर्ज कराई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर ने चेहरे पर रूमाल बांध रखा है। पीड़ित शेखर उप्रेती का आरोप है कि उन्होंने फोन 112 नंबर पर काल की। लेकिन फोन दिल्ली पुलिस की जगह उत्तर प्रदेश पुलिस ने उठाया। ऐसा कई बार हुआ। परेशान होकर उन्होंने आनलाइन ई-एफआइआर दर्ज करवाई।