जबलपुर (ईएमएस)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जयनगर में विद्या भारती की योजना अनुसार संत रविदास जयंती कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग घोष प्रमुख नीतीश मुख्य अतिथि एवं शारदा बाल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सचिन अग्रवाल की उपस्थिति एवं विद्यालय प्राचार्या की उपस्थिति में मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ चंदन है इस देश की माटी के गीत के साथ हुआ वक्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में बताते हुए कहा के मन चंगा कठोती में गंगा यदि मन साफ है तो घर बैठे ही गंगा स्नान का लाभ प्राप्त होता है संचालन विद्यालय की आचार्या दीदी ने किया कार्यक्रम में भैया बहिन आचार्य दीदी अभिभावक गण की उपस्थिति रही सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026/ 01.54