राज्य
05-Feb-2026
...


एनकेजे की घटना : कुछ देर बाधित रहा रेल यातायात जबलपुर (ईएमएस)। पमरे जबलपुर मंडल के अधीन एनकेजे, कटनी के बी-केबिन के समीप बुधवार की रात एक मालगाड़ी का खाली डिब्बा अचानक मालगाड़ी के डिब्बों की शंटिंग के दौरान रेल पटरी से उतर गया। उक्त मालगाड़ी में कुल सात डिब्बे शामिल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बा खाली था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी स्टाफ और रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे आधुनिक उपकरणों की मदद से पटरी से उतरे डिब्बे को पुन: ट्रैक पर चढ़ाने का कार्य किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात डिब्बे को सुरक्षित रूप से ट्रैक पर पहुंचा दिया गया। इस दौरान एहतियातन अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात को नियंत्रित रखा गया, जिससे किसी बड़े व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न हो। कार्य पूर्ण होने के बाद रेल यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।रेलवे विभाग द्वारा फिलहाल यह जांच की जा रही है कि मालगाड़ी का डिब्बा किन तकनीकी या परिचालन कारणों से पटरी से उतरा। अजय पाठक / मोनिका / 05 फरवरी 2026/ 02.29