राज्य
05-Feb-2026


अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज जबलपुर (ईएमएस)। गोसलपुर क्षेत्र में एक ढ़ाबा चलाने का 50 हजार रुपए में अनुबंध कर मात्र एक माह का अधूरा किराया देकर एक आरोपी ने ढ़ाबे के फर्नीचर और बर्तनों तक पर हाथ साफ कर दिया। ढ़ाबा मालिक महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में ओजस होम धनवंतरी नगर निवासी 47 वर्षीय श्रीमति तनु कुररिया की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस के अनुसार श्रीमति कुररिया ने बताया कि उनका दुबे पेट्रोल पंप के सामने ग्राम जुझारी गोसलपुर स्थित सम्राट श्री आर्शिवाद नाम से ढाबा हंै। ढाबा संचालन हेतु उन्होंने आरोपी लेन बधरी पोस्ट बंधरा निवासी 33 वर्षीय नृपेन्द्र सिंह को दिया था। जिसके बाद पुन: नवीनीकरण 1 सितंबर 2025 को विधिवत लिखा पढ़ी कर प्रतिमाह 15 हजार रुपये किराए की दर से अनुबंध किया गया था। जिसमें पगड़ी राशि 50 हजार रुपये प्राप्त की गई थी। किंतु आरोपी नृपेन्द्र सिंह द्वारा महज 10 हजार रुपए मात्र किराये का भुगतान किया गया। ढाबे में उपयोगी बर्तन एवं फनीर्चर आदि श्रीमति कुररिया द्वारा रखवाया गया था, जो सभी सामान ढाबे से उनकी जानकारी के बिना बताये आरोपी कहीं ले गया तथा सामान वापस नही कर रहा हैं। श्रीमति कुररिया ने आरोपी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया किंतु कुछ पता नहीं चला। श्रीमति कुररिया ने पुलिस को बताया कि पूर्व में आरोपी निपेन्द्र वर्ष 2024 से ढाबे का किरायानामा कुआं रयैतवारी बहोरीबंद जिला कटनी निवासी सचिन गुप्ता से फर्जी अनुबंध कर ढाबा संचालित करने लगा था। जिसका उन्हें पता चलने पर मौखिक माफी नामा के आधार पर माफ करते हुये 31 अगस्त से ढाबा संचालन हेतु अनुबंध किया था। जिसकी मूल प्रति आरोपी अपने साथ ले गया। रिपोर्ट पर धारा 316(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026/ 03.33