ग्वालियर ( ईएमएस ) । राष्ट्रीय सेवा योजना रेड रिबन क्लब माधव महाविद्यालय, में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर स्वयं सेवकों एव शिक्षकों ने कैंसर से बचाव, समय पर जाँच तम्बाकू एवं नशा मुक्त जीवन तथा सकारात्मक स्वस्थ व्यवहार अपनाने की शपथ ली। इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरिता दीक्षित राष्ट्रीय सेवा योजना, माधव महाविद्यालय, के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने इस बात की गम्भीरता को समझा की कैंसर के कारण और लक्षण दिखने पर रोकथाम और शीघ्र निदान ही इस गम्भीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभारी उपाय है। रेड रिबन क्लब द्वारा बीमारीयों से लड़ने के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में स्वयसेवक रितेश सेन, शिवम गुर्जर प्रकृति शर्मा. आनंद सिंह. तनीषा सूर्यवशी, रुद्राक्ष कौशिक, आयुष पाल, प्रदीप कुशवाह एवं हेमलता कुशवाह उपस्थित रहे।