राज्य
05-Feb-2026


महाकौशल, श्रीधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों लेट जबलपुर (ईएमएस)। उत्तर भारत ने चल रहे कोहरों ने ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित की है| उत्तर भारत की ओर से आने वाली महाकौशल श्रीधाम, विंध्याचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं| दरअसल दिल्ली व यूपी-बिहार से जबलपुर आने वाली गाडिय़ों पर कोहरे का जबर्दस्त असर पड़ रहा है. जिससे ट्रेनें 3 से 6 घंटे तक विलंब से चल रही हैं| ट्रेनों की इस लेटलतीफी के कारण यात्रियों की परेशान बढ़ रही हैं| ये गाडिय़ां घंटों लेट........ रेलवे सूत्रों के मुताबिक गाड़ी संख्या 12190 निजामुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 6 घंटा 15 मिनट लेट चल रही है| इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 3 घंटा लेट विलंब से पहुंची, वहीं गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 4 घंटा 20 मिनट विलंब से चली| इसी तरह गाड़ी संख्या 51704 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर 1 घंटा 30 मिनट विलंब से और गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट विलंब से व गाड़ी संख्या 06510 दानापुर हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटा 20 मिनट विलंब से चल रही है| सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026/ 06.20