राज्य
इन्दौर (ईएमएस) जयपुर में संपन्न कराते स्कूल गेम्स सीजन-3 में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते कई पदक जीते। कोच विशाल बोकरे एवं किरण लामा के अनुसार स्पर्धा में यशस्वी लामा, अरुल जैन, ऋषभ व्यास और वैदेही दगे ने अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं अमायरा चुगवानी, मेहंश कायल, दिव्यांश सिंह और नंदिता लामा ने रजत पदक प्राप्त किये। तविश समदानी ने कांस्य पदक हासिल किया। फुनाकोशी शोतोकन कराते अकादमी आफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक सेन ने बताया कि जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनके बीच इंदौर के खिलाड़ियों ने प्रभावी प्रदर्शन करते सफलता का परचम लहराया। आनंद पुरोहित/ 05 फरवरी 2026