राज्य
इन्दौर (ईएमएस) दिल्ली में आयोजित होने वाली एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए जिले के नेशनल शूटर युगप्रताप सिंह का चयन हुआ है। युगप्रताप 25 मीटर रैपिड फायर एवं स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इंडिया टीम ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण रैंकिंग के आधार पर युगप्रताप का चयन हुआ है। भारत की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में एशिया के 20 से ज्यादा देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिरकत करेंगे। आनंद पुरोहित/ 05 फरवरी 2026