राज्य
05-Feb-2026


भोपाल (ईएमएस) । होली त्योहार के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा रानी कमलापति से दो जोड़ी एवं भोपाल से एक जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। होली स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है- 1. रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01-01 ट्रिप)- गाड़ी संख्या 02192 रीवा से रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी शनिवार, 28 फरवरी को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति से रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन उसी दिन शनिवार, 28 फरवरी को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा स्टेशन पर पहुँचेगी। ठहराव :- सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा। 2. रीवा-रानी कमलापति-रीवा द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप)- गाड़ी संख्या 02186 रीवा से रानी कमलापति द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 02 एवं 03 मार्च को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति से रीवा द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक दिनांक 02 एवं 03 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा स्टेशन पर पहुँचेगी। ठहराव :- सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा। 3. भोपाल-रीवा-भोपाल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01-01 ट्रिप)- गाड़ी संख्या 01704 भोपाल से रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गुरूवार, दिनांक 05 मार्च को भोपाल स्टेशन से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 20.45 बजे रीवा स्टेशन पर पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 01703 रीवा से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गुरूवार, दिनांक 05 मार्च को रीवा स्टेशन से रात 22:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:05 बजे भोपाल स्टेशन पर पहुँचेगी। ठहराव :- सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि होली त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है।उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा हृञ्जश्वस्/139 या वेबसाइट 222.द्गठ्ठह्नह्वद्बह्म्4.द्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठह्म्ड्डद्बद्य.द्दश1.द्बठ्ठ अथवा हृञ्जश्वस् ऐप के माध्यम से गाड़ी की समय-सारणी एवं ठहराव की पुष्टि कर यात्रा का लाभ लें। आशीष पाराशर/05फरवरी2026