राज्य
05-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर (म.प्र.) में प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय अध्यक्ष, जबलपुर संभाग के नेतृत्व में जबलपुर संभाग में प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमें जबलपुर संभाग के सभी जिलों के अध्यक्ष इस अभियान को माह फरवरी 2026 तक शत प्रतिशत सदस्यता अभियान पूर्ण करायेगें। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के महामंत्री डॉ. पवन पंड़ित ने की। बैठक में प्राध्यापकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर डॉ. राजीव मिश्रा आदि उपस्थित रहें। सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026/ 06.03